बिहारियों को भिखारी कहने वाले राहुल गांधी के विवादित बयान
चंडीगढ़। बिहार के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चंडीगढ़ की एक अदालत ने सम्मन भेजा है। 21 महीने पुराने एक मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को सम्मन जारी किया और 19 सितम्बर से पहले अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है। राहुल पर कथित रूप से एक विशेष समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
राहुल को यह सम्मन हाथों-हाथ सुपुर्द किया जाएगा। इससे पहले भी अदालत राहुल के खिलाफ आठ बार सम्मन जारी कर चुका है, लेकिन कोई भी सम्मन राहुल के पास तक नहीं पहुंच सका है। वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद ठाकुर ने 2011 में राहुल गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश में दिए गए एक चुनावी भाषण के खिलाफ मामला दायर किया था। राहुल ने कथित तौर पर अपने भाषण में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में जाकर काम करने एवं भीख मांगने वाला बताया था।
राहुल ने 14 नवंबर, 2011 को उप्र में इलाहाबाद के समीप फूलपुर में एक चुनावी भाषण के दौरान उप्र एवं बिहार के लोगों से पूछा था कि आखिर कब तक वे महाराष्ट्र में जाकर भीख मांगते रहेंगे या पंजाब में जाकर मजदूरी करते रहेंगे। ठाकुर ने अपनी याचिका में दावा किया है कि राहुल ने इन राज्यों में काम करने वाले उप्र एवं बिहार के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। स्लाइडर में देखें राहुल गांधी के विवादित बयान।

कबतक मुंबई में भीख मांगने जायेंगे बिहारी
राहुल गांधी ने एक सभा के दौरान कहा था कि आखिरकार कब तक यूपी बिहार के लोग मुंबई में भीख मांगते फिरेंगे। इस बयान के बाद बिहार और यूपी में जमकर विरोध हुआ था।

धमाके तो पाकिस्तान में भी होते हैं
मुंबई में बम धमाकों के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हमने आतंकवाद को 99 फीसदी तक रोक लिया, लेकिन 1 फीसदी में फेल हुए तो यह धमाके हुए। पाकिस्तान जाकर देखिये वहां तो रोज धमाके होते हैं।

गरीबी तो मन का फितूर है
राहुल गांधी ने हाल ही में लखनऊ में एक सभा में कहा कि असल में हिन्दुस्तान अब गरीब नहीं रहा है, गरीबी तो सिर्फ मन का एक फितूर है। इसका मतलब यह नहीं कि रोटी-पैसे की किल्लत हो गई।

आरएसएस और विहिप आतंकी संगठन
राहुल गांधी ने करीब दो साल पहले आरएसएस और विहिप को आतंकी संगठन करार देते हुए कहा था कि इनमें और सिमी में कोई फर्क नहीं।

शराबी-कवाबी हैं पंजाबी
राहुल गांधी ने पंजाब विधानसभा के दौरान चुनावी रैली में कहा था कि पंजाब के लोगों को बस शराब और कवाब पकड़ा दो वो मान जाते हैं....। उनकी इस लाइन को विरोधी दलों ने पकड़ लिया और जमकर कीचड़ उछाली।












Click it and Unblock the Notifications