सावधान.. संत-साधुओं कन्याओं से दूर रहो: बाबा रामदेव
हरिद्वार। एक बार फिर से योग गुरू बाबा रामदेव ने अपनी बयानों के तरकश बाण से नसीहत भरा तीर छोड़ा है। बाबा रामदेव ने आसाराम बापू की हालत को देखते हुए संतो को सलाह दी है कि कृपा करके सारे संत, साधु और बाबागण महिलाओं से दूर रहें तभी विवादों औऱ आरोपों से दूर रहेंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि साधु को हमेशा अकेले और एकांत में रहना चाहिए लेकिन किसी भी महिला या लड़की से अकेले नहीं मिलना चाहिए, चाहे वह मां, बेटी, पोती या सास ही ना हो।
बाबा रामदेव ने हिदायत दी कि और जो साधु इस धार्मिंक ग्रंथ के नियमों को तोड़ता है वह अक्सर ही किसी मुसीबत में पड़ा है। बाबा रामदेव ने आसाराम बापू का बिना नाम लिये यह बाते कही और कहा कि देख लीजिये किसी ने अपनी पोती को एकांत में बुलाया और देखिये आज कहां पहुंच गये। अगर साधु-बाबा इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो कल भी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि आध्यात्मिक गुरू आसाराम बापू सोलह साल की लड़की के रेप के आरोप में जोधपुर जेल पहुंच गये हैं। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन आसाराम ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा था कि वह बेकसूर है जिस लड़की ने उन पर इतना गंदा आरोप लगाया है वह उसे अपनी पोती की तरह मानते थे और उससे बात करने के लिए ही उन्होंने उसे अकेले में बुलाया था।













Click it and Unblock the Notifications