Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन तस्वीरों से इंटरनेट पर बदनाम किया जा रहा है बाबा रामदेव को

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया कितना बड़ा हथियार साबित होगा, यह हर पॉलिटिकल पार्टी जानती है, इसलिये चाहे अपनी बात रखनी हो, या फिर किसी को बदनाम करना हो, हर कोई इसी को माध्‍यम बना रहा है। बात बदनाम करने की आयी है, तो हम आपको बता दें कि कुछ पुरानी तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल कर, लोगों ने योग गुरु बाबा रामदेव को बदनाम करना शुरू कर दिया है। क्‍योंकि वो जानते हैं कि चुनाव में बाबा की भूमिका काफी अहम होने वाली है।

असल में फेसबुक, गूगल प्‍लस और ट्विटर पर जो तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। उन तस्‍वीरों पर लिखा है, 'देखिये बाबा रामदेव की असलियत' और तस्‍वीरों में भगवा वस्‍त्रों में एक व्‍यक्ति लड़कियों संग नाचता दिखाई दे रहा है। कई जगह तस्‍वीरों में बाबा के खिलाफ कमेंट भी डाले गये हैं। जबकि सच तो यह है कि तस्‍वीरों में बाबा के जैसा दिखाई दे रहा व्‍यक्ति बॉलीवुड का एक छोटा सा कलाकार है, जिसका नाम है सुनील तलवार।

यह व्‍यक्ति आज से करीब दो साल पहले बॉलीवुड की एक पार्टी में बाबा रामदेव के वेश में गया और वहां जमकर नाचा। उस समय खींची गईं, तस्‍वीरें कुछ मैगजीनों में आयीं, लेकिन किसी का सुनील पर ध्‍यान नहीं गया, आज वही तस्‍वीरें एक बार फिर फेसबुक और जी प्‍लस पर नये रूप में परोसी जा रही हैं।

एक नजर उन तस्‍वीरों पर और डुप्‍लीकेट बाबा

रामदेव का डुप्‍लीकेट

रामदेव का डुप्‍लीकेट

ये तस्‍वीरें एक कार्यक्रम की है, जहां बाबा रामदेव का डुप्‍लीकेट लड़कियों संग नाचता दिखाई दे रहा है। तमाम लड़कियां डुप्‍लीकेट से सटी हुई हैं।

सोफिया हयात के संग

सोफिया हयात के संग

सोफिया हयात के संग इसी तस्‍वीर का रिजॉल्‍यूशन फोटोशॉप में जाकर कम किया गया और फिर छोटी तस्‍वीर को ब्‍लर करके पब्लिश किया गया, ताकि लोगों को यह व्‍यक्ति बाबा रामदेव प्रतीत हो।

 तस्‍वीरें वायरल हो रही

तस्‍वीरें वायरल हो रही

असल में फेसबुक, गूगल प्‍लस और ट्विटर पर जो तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। उन तस्‍वीरों पर लिखा है, 'देखिये बाबा रामदेव की असलियत' और तस्‍वीरों में भगवा वस्‍त्रों में एक व्‍यक्ति लड़कियों संग नाचता दिखाई दे रहा है।

प्रोमोशन कार्यक्रम

प्रोमोशन कार्यक्रम

ये तस्‍वीर फिल्‍म भाई का माल है, के प्रोमोशन कार्यक्रम में खीची गई थीं। ये तस्‍वीरें उस समय ज्‍यादा फेमस नहीं हुई थीं।

 दो साल पहले

दो साल पहले

यह व्‍यक्ति आज से करीब दो साल पहले बॉलीवुड की एक पार्टी में बाबा रामदेव के वेश में गया और वहां जमकर नाचा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+