अमेरिकी हमले के लिए तैयार हो जाए सीरिया : इजरायल

जेरूसलम| सीरिया के प्रशासन की तरफ से नागरिकों पर हुए रासायनिक हमले की विश्‍वभर में निंदा की जा रही है और उम्‍मीद की जा रही है कि अमेरिका इसके जवाब में सीरिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस संबंध में इजरायल के राष्ट्रपति शिमोन पेरेज ने सोमवार को कहा कि वह इस बात को लेकर सुनिश्चित हैं कि सीरिया के कथित रासायनिक हमले का जवाब अमेरिका देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेरेज ने आर्मी रेडियो के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मैं सुनिश्चित हूं कि (अमेरिकी) राष्ट्रपति गैस हमले को और महिलाओं व बच्चों की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

पेरेज ने कहा, "यह एक वैश्विक मुद्दा है। मौजूदा स्थिति इसी तरह नहीं बनी रहेगी। मुझे राष्ट्रपति ओबामा के नैतिक और सामरिक रुख पर कोई संदेह नहीं है। मैं निश्चित हूं कि अमेरिका जवाब देगा।" पेरेज ने ओबामा की हिचकिचाहट की आलोचना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि "किस तरह आगे बढ़ा जाए, इस पर मंथन करना हिचकिचाहट नहीं है।"

White house pic

इजरायली राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह "उन हर मुद्दों को लेकर ओबामा पर भरोसा करते हैं, जो इजरायल को प्रभावित करने वाले होते हैं।" इसके पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ही अपने रुख को दोहराया कि जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा करने का उपाय इजरायल को पता है।

इसके पहले रविवार को, सीरिया के खिलाफ संभावित अमेरिकी हमले के मद्देनजर इजरायली सेना को सतर्क कर दिया गया था। सीरिया में हुए इस हमले में लगभग 1300 लोग मारे गये थे, जिसमें महिलाएं और बच्‍चे भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+