सोढ़ी को खेल रत्न, क्रिकेटर विराट समेत 14 को अर्जुन सम्मान

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में खेल रत्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भव्य कार्यक्रम में मशहूर निशानेबाज रंजन सोढ़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नावाजा गया, जबकि क्रिकेटर विराट कोहली समेत 14 खिलाड़ियों और कोचों को खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

लगातार दो बार विश्व कप और 2010 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सोढ़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल रत्न पुरस्कार के तहत सोढ़ी को एक पदक, समारोह की पोशाक, प्रमाण पत्र और 7.5 लाख रूपये नकद दिये गए। सोढ़ी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजे जाने वाले सातवें निशानेबाज बन गये है।

सोढ़ी को मिलने वाले खेल रत्न पुरस्कार के साथ ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है जब खेल रत्न किसी निशानेबाज को दिया गया है। इससे पहले 2011 में यह पुरस्कार गगन नारंग जबकि पिछले साल विजय कुमार को दिया गया था।

वहीं क्रिकेटर विराट कोहली को अर्जुन पुरस्कार के नावाज गया। उनके साथ- साथ अलग-अलग खेलों के 14 खिलाड़ियों को ऱाष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। अब तक 11 टेस्ट मैचों में 1175 रन और 113 वनडे में 4575 रन बनाने वाले कोहली समारोह में आकर्षण का केंद्र रहे। वह अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वाले 46वें क्रिकेटर हैं। इसके अलावा 5 कोचों को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार ने सम्मानित किया गया।

किन-किन को मिला सम्मान-

1. राजीव गांधी खेल रत्न: रंजन सोढ़ी

2. अर्जुन पुरस्कार: विराट कोहली (क्रिकेट), पीवी सिंधु (बैडमिंटन), कविता चाहल (मुक्केबाजी), राजकुमारी राठौड़ (निशानेबाजी),रूपेश शाह (स्नूकर), अभिजीत गुप्ता (शतरंज), गगनजीत भुल्लर (गोल्फ), जोशना चिनप्पा (स्क्वाश), मौमा दास (टेबल टेनिस), नेहा राठी (कुश्ती), चेक्रोवोलु स्वुरो (तीरंदाजी),धर्मेंद्र दलाल (कुश्ती), सबा अंजुम (हॉकी)और अमित कुमार सरोहा (पैराखेल)

3. द्रोणाचार्य पुरस्कारः पूर्णिमा महतो (तीरंदाजी), महावीर सिंह (मुक्केबाजी), नरिंदर सिंह सैनी (हॉकी), केपी थामस (एथलेटिक्स), राज सिंह (कुश्ती)

4. ध्यानचंद पुरस्कारः मैरी डि सूजा (एथलेटिक्स), सैयद अली (हॉकी), अनिल मान (कुश्ती), गिरिराज सिंह (पैरा खेल)।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+