मुंबई गैंगरेप के आरोपियों पर कोर्ट में कुल्हाड़ी से हमला
मुंबई। 22 साल की महिला पत्रकार के साथ मुंबई के शक्ति मिल कम्पाउंड में गैंगरेप के मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। इन सभी पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी है। कोर्ट में पेशी के दौरान आज इन आरोपियों पर लोगों ने हमला कर दिया। हमला कोर्ट परिसर के भीरत हुआ, जहां पेशी के दौरान ले जा रहे गैंगरेप के आरोपियों पर लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हलांकि इस हमले में किसी भी आरोपी को कोई चोट नहीं आई है।
दरअसल फोटो जनर्लिस्ट से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को मुंबई की कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट के बाहर कुछ महिलाओं ने आरोपियों पर सड़े हुए अंडे फेंके। गैंगरेप के एक आरोपी पर तो कुल्हाड़ी से हमला भी किया गया। प्रदर्शन कर रही महिलाएं एनसीपी महिला विंग्स से संबंधित थी।

इन लोगों ने गैंगरेप के आरोपियों पर अंडे और टमाटर फेंके। भीड़ में से किसी एक ने आरोपी पर कुल्हाड़ी से हमला भी कर दिया। हलांकि सभी आरोपी सुरक्षित है। किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं माम ले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने एक और मोबाइल फोन जब्त किया है जो अपराध के वक्त एक आरोपी के पास मौजूद था।
गिरफ्तार आरोपी कासिम बंगाली का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। उसने यह मोबाइल एक व्यक्ति को बेचा था और इस व्यक्ति ने भी इसे तीसरे व्यक्ति को बेच दिया था। हमने खरीदने वाले से मोबाइल फोन जब्त किया। पुलिस इस फोन से साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications