मोदी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे बशर्ते...

अन्ना हजारे ने कहा है कि उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने में खुशी होगी बशर्ते वह बीजेपी छोड़ दें। इंडिया डे परेड के लिए अमेरिका गए अन्ना हजारे ने एक अमेरिकी अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें राजनीतिक दलों पर भरोसा नहीं है। अन्ना मोदी को पसंद कर ते हैष उनके व्यक्तित्व से प्रभावित है। चूंकि मोदी राजनीतिक दल बीजेपी के सदस्य हैं, ऐसे में वह उनका समर्थन नहीं कर सकते।'
अखबार की खबर के मुताबिक और डेलावेयर कार्यक्रम के संचालक खान ने कहा कि हजारे जैसे सामाजिक कार्यकर्ता का यह जवाब एक राजीनीतिक उत्तर था। खान ने कहा कि अन्ना कोशिश कर रहे थे कि मोदी के समर्थकों को नाराज किए बगैर ही मोदी को स्वीकार किए जाने के सवाल से बाहर निकल लें। लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाए












Click it and Unblock the Notifications