सिद्धू का वार कहा कांग्रेस तो मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम है
नई दिल्ली। अक्सर कॉमेडी शो में ही नजर आने वाले भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू कल पूर्वांचल मोर्चा की बैठक में नजर आये। उन्होने सत्तासीन पार्टी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस तो मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो गयी है। गौरतलब है कि सिद्धू भाजपा से अमृतसर के सांसद हैं लेकिन अपने क्षेत्र में न दिखाई देने के कारण अमृतसर में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाये गये थे।
सिद्धू इन दिनों वह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में नजर आते हैं, पिछले दिनों उनकी पत्नी नवजोत ने पार्टी पर आरोप लगाये थे कि भाजपा में उनकी इज्जत कम हो गयी है, जबकि पार्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि वह पार्टी बैठकों में ही नहीं आते और कॉमेडी शो में नजर आते हैं अत: उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाती है।

सिद्धू अपने मजाकिया अंदाज के कारण एक खास पहचान रखते हैं और कई टीवी चैनलों में शामिल होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications