बहादुर मलाला को अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार
हेग। लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली 16 वर्षीय मलाला यूसुफजर्इ को 2013 के अन्तर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिसकी घोषणा नीदरलैंड के संगठन किड्स राइट्स ने की है। मलाला को यह पुरस्कार 2011 नोबल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ता तवाकुल रहमान आने वाली 6 सितंबर को प्रदान करेंगी। संगठन के अनुसार मलाला ने लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठायी है और आज पूरी दुनिया में इस कार्य के लिए एक पहचान बन चुकी हैं। यह संगठन बहादुर और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करती है।
यह ध्यान देने योग्य है कि लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के कारण ही मलाला पर पाकिस्तान के तालिबानियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मलाला को ब्रिटेन ले जाया गया, जहां उसका लंबे समय तक इलाज चला और आज वह पूरी तरह स्वस्थ है। मलाला ने पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र में नोबल पुरस्कार के प्रतिभागी के तौर पर भाषण भी दिया था।

मलाला के बहादुरी भरे काम के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 12 जुलाई को पूरे विश्व भर में 'मलाला दिवस' मनाने की घोषणा की। हालांकि इन सबके बावजूद पाकिस्तान में अभी भी कुछ संगठन इसका विरोध करते हैं तो कुछ लोग मलाला का सम्मानित होना राष्ट्र और लड़कियों की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications