मुंबई गैंगरेप के दरिंदों ने उसी नापाक जगह पर किया था 4 महिलाओं का गैंगरेप
मुंबई। 23 साल की महिला पत्रकार के साथ गैंगरपे के सभी आरोपियों को आज पुलिस घटनास्थल पर लेकर गई थी। सालों से बंद पड़ी शक्ति मिल कम्पाउंड में ले जाकर पुलिस ने उनसे घटना की रात के बारे में पूछताछ की। अपराध की कड़ियों को जोड़ने के मकसद से मुंबई पुलिस सभी आरोपियों को शक्ति मिल लेकर गई। पुलिस से पूछताछ के दौरान गैंगरेप मामले के आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में 4 और महिलाओं के साथ भी गैंगरेप की घटना को अंजाम जिया है।
अपनी इन घिनौनी वारदातों के लिए वो हमेशा शक्ति मिल कॉम्प्लेक्स का ही इस्तेमाल करते थे। एक अभियुक्त ने पुलिस के सामने ये बात स्वीकार की। उसने यह भी बताया कि वे लड़कियों को शिकायत न करने की धमकी भी देते थे।

आरोपियों के मुताबिक उन्होंने इससे पहले 4 और लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें सेक्स वर्कर से लेकर कूड़ा बिनने वाली महिलाएं भी शामिल थी। पहले जिन लड़कियों के साथ रेप हुआ उनमे से किसी ने भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। इससे उनकी हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने लगातार गैंगरेप को अंजाम दिया।
अगर किसी ने हिम्मत दिखाई होती तो इस बार 23 साल की फोटो पत्रकार के साथ ऐसा नहीं हो पाता। दरअसल ये दरिदें गैंगरेप के बाद लड़कियों की अश्लील तस्वीरे उतारते थे और उन्हें धमकी देते थे कि अगर उन्होंने किसी से शिकायत की तो वो इन तस्वीरों को फैला देगे। बदनामी के डर से कोई भी लड़की पुलिस के पास नहीं गई, लेकिन पुलिस ने पहले की सभी पीड़िताओं को सामने आने का आग्रह किया है लेकिन अभी तक कोई सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications