सोनिया के मंत्रियों ने कर दी उनके ही खिलाफ वोटिंग, सदन में किरकिरी

नयी दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। चारों ओर उनके मंत्री की किकिरी हो गई, जब सोनिया गांधी की ड्रीम प्रोजेक्ट खाद्य सुरक्षा बिल के एक उपबंध को लेकर सत्ता पक्ष ने सपोर्ट के बजाय विरोध में वोटिंग कर दी।

दरअसर अध्यक्ष मीरा कुमार खाद्य सुरक्षा बिल के किसी उपबंध पर मत विभाजन करा रही थीं और सत्ता पक्ष के सदस्यों को उसके पक्ष में मतदान करना था, लेकिन उन्होंने उस उपबंध को गलती से नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज का संशोधन समझकर विरोध में मतदान कर दिया।

lok sabha

अपने ही मंत्रियों द्वारा गलत वोटिंग किए जाने के बाद सत्ता पक्ष के सदस्यों ने लोकसबा अद्यक्ष मीरा कुमार से इस उपबंध पर फिर से मतदान कराने की अपील की, लेकिन बीजेपी के सदस्य इस बात पर अड़ गए कि दोबारा मतदान नहीं होगा।

मामले को लेकर करीब आधे घंटे तक सदन में गतिरोध रहा।इस बीच संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज से पुनर्मतदान के लिए राजी होने का आग्रह किया। सुषमा ने कमलनाथ के अनुरोध को मान लिया और फिर उस पर दोबारा मतदान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+