84 कदम भी नहीं चल पाई VHP की 84 कोसी यात्रा, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान
लखनऊ। विश्व हिन्दु परिषद की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा फ्लॉप शो बन कर रह गई है। सपा सरकार की ओर से यात्रा पर लगाई गई पाबंदी और वीएसपी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। वीएचपी ने ऐलान किया था कि अगर चौरासी कोसी परिक्रमा पूरी नहीं हुई तो प्रदर्शन शुरु किया जाएगा। वहीं प्रदर्शन पर लगे रोक के बाद वीएचपी ने अब पूरे देश में प्रदर्शन की तैयारी शुरु कर दी है।
यात्रा को लेकर जिद पर अड़े वीएचपी के नेता अशोक सिंघल और प्रवीण तोगड़िया सहित करीब 1700 साधु-संतों, महंतों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद वीएचपी नेता और अंतराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लोगों को गुमराह का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार दमन की राजनीति कर रही है। वहीं वीएचपी नेताओं की गिरफ्तारी को गैर कानूनी करार देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं के जमानत अर्जी नहीं देने का फैसला किया। अशोक सिंघल ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस कदम के बाद अब 18 अक्टूबर से देस व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जहां वीएसपी देश व्यापी आंदोलन की घोषणा कर रही है तो वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर अखिलेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को लेकर जारी तनातनी के बीच आज गृहमंत्रालय ने सुरक्षा के हालात की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। लोकसभा की शुरुआज होते ही वीएचपी के 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर हंगामा शुरु हो गया। राज्यसभा में इस परिक्रमा यात्रा को लेकर हंगामा इतना बढ़ा की राज्यसभा को स्थगित करना पड़ा। लोकसभा में हंगामा बढ़ते देख लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने लोकसभा को भी स्थगित कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications