खुशखबरी,खुशखबरी, सरकारी बैंकों में 56000 से ज्यादा नौकरियां

इनमें से 5,815 रिक्तियां तो बैंक ऑफ बड़ौदा में ही हैं। सिंडिकेट बैंक में अधिकारी स्तर के 1500 पद रिक्त हैं। आंध्रा बैंक में अधिकारी स्तर की 1484, बैंक ऑफ इंडिया में 1473, इलाहाबाद बैंक में 1450, पंजाब एंड सिंध बैंक में 1454 तथा पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी स्तर की 1119 रिक्तियां हैं। वहीं एसबीआई के समेत पांच सहयोगी बैंकों के साथ-साथ अलग-अलग बैंकों में कलर्क स्तर की कम से कम 22,347 रिक्तियां हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में सबसे ज्यादा 3,615 रिक्तियां हैं।
इसके बाद इलाहाबाद बैंक में 2627, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर में 2500, पंजाब नेशनल बैंक में लगभग 2200 तथा बैंक ऑफ इंडिया में 1468 रिक्तियां हैं। वहीं उपकर्मी और सब स्टाफ स्तर पर सार्वजनिक बैंकों में लगभग 9881 पद रिक्त हैं। वहीं 2013 वित्त वर्ष में सार्वजनिक बैंकों में लगभग 50,000 नियुक्तियां होनी है। वहीं वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बयानों के मुताबिक इस साल सार्वजनिक बैंक 10,000 नई शाखाएं खोलें जानी है। कुल मिलाकर बैंक मौजूदा वित्तवर्ष में 50,000 नियुक्तियां करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications