84 कोसी परिक्रमा की भेंट ना चढ़ जाए सरकार का फूड सिक्योरिटी बिल
नयी दिल्ली। विश्व हिन्दु परिषद की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर रोक के बाद आज इसकी गूंज संसद को दोनों सदन में सुनाई दे रही है। संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। हंगामे को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा स्थगित की गई है। सदन में जारी हंगामे को दोखते हुए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के सपने पर संकट के बादल मंडराने लगे है। दरअसल यूपीए सरकार आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट खाद्य सुरक्षा बिल पर लोकसभा में चर्चा करवाना चाहती है। लेकिन वीएचपी की 84 कोसी यात्रा को लेकर दोनों सदनों में हंगामा जारी है।
सरकार आज लोकसभा में इस बिल पर बहस और उसके बाद वोटिंग करवाना चाहती है, लेकिन परिक्रमा पर जारी हंगामा थमने के नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने मौजूदा सत्र में इस बिल को पास करवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने सरकार को झटका देते हुए साफ किया है कि एआईडीएमके फूड सिक्योरिटी बिल पर सरकार के खिलाफ वोटिंग करेंगी।

जयललिता ने केंद्र सरकार पर खाद्य सुरक्षा बिल में खुद के सुझाए संशोधनों को शामिल नहीं करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस बिल को सदन में पास कराने के लिए सारी तैयारियां कर ली है। अपने सभी सांसदों को थ्री लाइन व्हिप जारी कर सदन में उपस्थित रहने को कहा है ताकि बिल को पास करवाने में कोई दिक्कत ना आए। जयललिता से मिले झटके के बाद अगर बीजेपी ने कांग्रेस का साथ दिया तो ये बिल सदन में आसानी से पास हो जाएंगी, लेकिन वीएचपी की यात्रा पर जारी हंगामें को देखते हुए लगता नहीं है कि सरकार इस सदन में पेश कर पाएंगी।
बीजेपी ने वीएचपी की यात्रा पर रोक के बाद सदन में जबाव मांगा है। बीजेपी की ओर से गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ ने सदन में समाजवादी सरकार के खिलाफ आवाज उठायी। सदन में हंगामें को देखते हुए लोकसभा और राज्यसभा को एकबार फिर से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में ल गता नहीं है कि सोनिया की ड्रीम प्रोजेक्ट फूड सिक्योरिटी बिल सदन में पेश हो पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications