हैदराबाद रिफाइनरी में लगी आग से मरने वालों की तादात बढ़कर4 , कई घायल
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी में कल लगी लगी भीषण आग में मरने वालों की तादात बढ़कर 4 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब भी रिफाइनरी के पांच कर्मचारी लापता हैं।
लापता कर्मचारियों के रिश्तेदारों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया है। लोग रिफाइनरी में उचित सुरक्षा की मांग कर रहे है। वहीं आग बुझाने के बाद राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल के कर्मचारी रिपाइनरी की तलाशी अभियान में जुट गए हैं। लापता लोगों की तलाशी की जा रही है।

दरअसल शुक्रवार की शाम एचपीसीएल रिफाइनरी के निर्माणाधीन कूलिंग टॉवर में भीषण विस्फोट के बाद लगी थी। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री पनाबका लक्ष्मी ने घटनास्थल का दौरा कर अधिकारियों से बातचीत की।
रिफाइनरी में हुए इस हादसे के बाद रिफाइनरी के लगभग 4,000 कर्मचारी सुरक्षा के उचित इंतजाम की मांग को लेकर काम का बहिष्कार कर रहे हैं। घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications