यूपी: बाराबंकी में एम्बुलेंस में लगी आग, 3 की मौत

एम्बुलेंस में आग लगते ही चालक तो बच निकला, मगर उसमें सवार प्रसूता, नवजात शिशु और एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एम्बुलेंस में किसी उपकरण से आग लगी और फिर पूरे वैन में फैल गई। शासन के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी सरकार जल्द ही मुआवजे का ऐलान कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications