राजनीति अब 'माफिया' बन गयी है: गोविंदाचार्य
रोहतक। राजनीतिक चिंतक और विचारक जनतांत्रिक मोर्चा के अध्यक्ष के एन गोविंदाचार्य ने कहा है कि अब राजनीति 'माफिया' बन गयी है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर यूपीए और एनडीए एक हो गये हैं। उन्होने देश को सही रास्ते पर ले जाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत बताई और कहा कि देश में अब एक तीसरे राजनीतिक मोर्चे की जरूरत है। हालांकि उन्होने तीसरे मोर्चे के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार माने जा रहे नीतीश कुमार को इस पद के लिए सही उम्मीदवार नहीं बताया है। उनका कहना है कि राजनीतिज्ञ अब बेलगाम हो गये हैं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सभी का रूख एक जैसा ही है।
राजनीतिक हालातों को कैसे बदला जा सकता है? इसके जवाब में गोविंदाचार्य ने कहा कि युवाओं को आगे आकर खुद जिम्मेदारी लेनी होगी और जब देश के प्रमुख राजनीतिक दल भ्रष्ट हैं तो देश में तीसरा मोर्चे की जरूरत से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके पहले आये चुनाव सर्वे में उम्मीद जताई जा रही है कि 2014 में तीसरा मोर्चा एक नया विकल्प बनकर उभर रहा है। इंडिया टुडे द्वारा किये गये सर्वे में यह परिणाम दर्शाये गये हैं कि आम चुनावों में तीसरा मोर्चा एक नया विकल्प बन सकता है। सर्वे के अनुसार चुनाव में भाजपा के लिए नरेंद्र मोदी ज्यादा फर्क नहीं पैदा कर पायेंगे।

भाजपा की वर्तमान स्थिति पर गोविंदाचार्य का कहना है कि पार्टी को किसी एक नेता के नेतृत्व में नहीं बल्कि सामूहिक रूप से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए अपरिपक्व बताया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications