अमिताभ की आवाज़ में मोदी का प्रचार, फिर ट्विटर पर वार

नयी दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में नमो...नमो की हवा चल रही है। बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति के प्रभारी नरेन्द्र मोदी के नाम के डंका हर तरफ बज रहा है। मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में यू ट्यूब पर मोदी के प्रचार कर रहा एक विडियो तेजी से फैल रहा है। खास बात ये है कि इस विडियो में मोदी का प्रचार कोई और नहीं बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कर रहे है।

इस वीडियो के अमिताभ बच्चन मोदी को देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं। इस वीडियो में बिग बी की फर्जी आवाज है। यू-ट्यूब पर प्रचारित हो रहे इस विडियो को जीतेगा भारत नाम के यूट्यूब अकाउंट से अपलोड किया गया है। अब तक इस अकाउंट से बस एक ही विडियो अपलोड किया गया है। इस फर्जी विडियो के आने के बाद से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नाराज हो गए है।

Amitabh Bachchan slams fake video, says he did not endorse Modi.

अमिताभ ने इस विडियो को फर्जी बताया है। उनके मुताबिक इस विडियो में जो आवाज है और जो तस्वीरें लगाई गई हैं, वो गलत हैं। बिग बी ने आरोप लगाया है कि इस फर्जी वीडियो उनकी उस आवाज का इस्तेमाल कर मोदी के लिए प्रचार किया जा रहा है। विडियों आने के बाद अमिताभ ने आरोप लगाया कि इस फर्जी विडियो में जो आवाज है वो 6 साल पहले लीड इंडिया कैंपेन के लिए दी थी।

नाराज बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर लिखा है नकली!! नकली!! नकली!! मेरे साथ हुई इस गैरकानूनी हरकत से मैं हैरान और नाराज हूं। बिग ने लिखा। 2007 में मैं लीड इंडिया अभियान से जुड़ा था। जिसमें हमने देश के गौरव का गुणगान किया था। लेकिन किसी ने उसी अभियान से जुड़ी मेरी आवाज और टेक्स्ट का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो बनाया है, जिसमें ऐसी तस्वीरें लगाई गई हैं जिससे जाहिर होता है कि ये गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार है। ये गलत है।

ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं अमिताभ के ट्वीट के बाद नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर फर्जी वीडियो अपलोड करने वालों को फौरन अमिताभ बच्चन से माफी मांगने की अपील की है। मोदी ने भी ट्वीटर के जरिए लिखा है कि मैं अमिताभ बच्च्न की बातों से सहमत हूं। ऐसा करने वालों को फौरन उनसे माफी मांगनी चाहिए। वहीं महानायक अमिताभ के विरोध के बाद इस फर्जी वीडियो की कड़ी आलोचना शुरु हो गई है। अमिताभ के समर्थक इस वीडियो को यूट्यूब से हटाने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+