बॉबी जिंदल हो सकते हैं अगले अमेरिकी राष्ट्रपति
वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकी बॉबी जिंदल अगले चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। वह 2011 में लुइसियाना प्रांत के दूसरी बार गवर्नर नियुक्त किये गये थे, जिसके बाद अब वह इस पद के लिए फिर से नहीं चुने जा सकते हैं। उनके राज्य में 50 फीसदी लोगों ने राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया।
पिछले दिनों राजनीतिक विश्लेषण करने वाली एक वेबसाइट पालिटिको के सर्वेक्षण में परिणाम आये हैं कि अमेरिकी सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम का विरोध करने पर 55 फीसदी लोगों ने बॉबी का समर्थन किया जबकि ओबामा के पक्ष में सिर्फ 33 फीसदी लोग ही थे। वहीं 80 फीसदी रिपब्लिकन चिकित्सकीय मदद के लिए जिंदल का समर्थन करते हैं।

जिंदल की एडवाइजर कंपनी ऑनमैसेजइंक द्वारा 800 लोगों के बीच यह सर्वे कराये गये है। जिसके अनुसार अमेरिकी सरकार के कार्यक्रम 'ओबामाकेयर' का लुइसियाना प्रांत के 62 फीसदी लोगों ने विरोध किया और सिर्फ 33 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन किया।
सन 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी इस पद की उम्मीदवार बताई जा रही हैं। हालांकि हिलेरी ने अपनी तरफ से अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications