सिर्फ नरेंद्र मोदी को है गिरते हुए रुपए की चिंता
अहमदाबाद। जिस तरह से रुपए की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गिर रही है और सरकार कोई भी ठोस कदम उठाती नजर नहीं आ रही है, उससे तो यही लगता है कि रुपए की चिंता सिर्फ भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ही को है। रुपए की गिरावट को लेकर बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और गुजरात मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। रुपए में जारी गिरावट को रोकपाने में असफल यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए मोदी ने जमकर हमला बोला। मोदी ने यूपीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि उसे सिर्फ कुर्सी की चिंता है।
मोदी ने कहा कि रुपए में जारी गिरावट के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल छाए हुए हैं, लेकिन केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उसे सिर्फ कुर्सी और सत्ता की चिंता है। कांग्रेस पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार को रुपयों की गिरावट या देश की आर्थिक स्थिति से कोई मतलब नहीं है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार को देश की आर्थिक स्थिति से कोई लेना देना नहीं है। सरकार तो बस आने वाले चुनाव के लिए अपनी कुर्सी संभाल रही है। गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 64 पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications