भारत ने चीन को दिखाई ताकत, लद्दाख में उतारा हरक्यूलिस विमान
नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों मे भारत के लद्दाख क्षेत्र में चीन द्वारा किये गये दखल को माकूल जवाब देते हुए भारत ने दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र में वायुसेना का C130J विमान उतारकर चीन को कड़ा संदेश दे दिया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सेना के इस कदम से चीन को यह संदेश जाएगा कि भारत अपनी सीमाओं को लेकर सजग और जवाब देने के लिए तैयार है।
विमान को चीनी सीमा से आठ किलोमीटर दूर दौलत बेग ओल्डी में उतारा गया। यहां से एलएसी 9 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि वायुसेना यहां पर थल सेना की मदद के लिए एयर ब्रिज भी बना सकती है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी मानना है कि चीन इस घटना के बाद चुप नहीं बैठेगा और ये देखने वाली बात होगी कि वह क्या कदम उठाता है। C130J हर्क्यूलिस विमान बेहद भारी होता है। जो कि 20 टन भार तक की सामग्री लेकर उड़ सकता है। यह खराब मौसम में भी दुर्गम मोर्चे पर भेजा जा सकता है।

बताया जाता है कि लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी क्षेत्र का सामरिक महत्व है। इसे 1965 के बाद खाली छोड़ दिया गया था लेकिन अब यहां पर भारत ने फिर से अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। चीन ने अप्रैल में भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए 20 किलोमीटर अंदर लद्दाख क्षेत्र में तंबू लगा दिये थे और वहां से भारतीय सेना की चौकी लगाने के बाद ही हटने के लिए तैयार हुआा था। चीन ने यहीं अपनी गतिविधियों को नहीं रोंका बल्कि दूसरी बार घुसपैठ करते हुए भारतीय सीमा पर लगे कैमरे तोड़ दिये और स्थानीय लोगों को वहां से हट जाने के लिए धमकाया था।












Click it and Unblock the Notifications