सिंधुरक्षक हादसा: असली वजह से अबतक नहीं उठा पर्दा

नयी दिल्ली। नौसेना की पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरक्षक हादसा मामले में अब तक घटना की असली वजहों से पर्दा नहीं उठ पाया है। सिंधुरक्षक हादसे की प्रारंभिक जांच से बस इतना पता चला है कि हादसा आग लगने की वजह से हुआ, लेकिन अबतक ठीक-ठीक से ये पता नहीं चल पाया है कि इतना भयानक हादसा हुआ कैसे

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने लोकसभा में इस हादसे को लेकर दिये अपने बयान में कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक विस्फोट, शस्त्रास्त्र में संभावित आग लगने के कारण हुआ। हादसे के बाद किए गए फोरेंसिक जांच से लगता है कि घटना आग लगने के कारण हुआ।

Sindhurakshak

लेकिन अब तक हादसे की असली वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की पूरी वजहों से पर्दा उठ पाएगा। एंटनी ने कहाकि ये जांच तक तक नहीं हो पाएगी जब तक की पनडुब्बी सतह पर नहीं आ जाती और उसकी सतह में भरा पानी नहीं निकाल लिया जाता। ऐसा करने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

एंटनी ने कहा कि हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच दल का गठन किया जा चुका है। वहीं हादसे के समय पनडुब्बी के अंदर फंसे तीन अधिकारी और 15 नौसैनिक थे। विस्फोट और उसके कारण नुकसान इतनी तेजी से हुआ कि ये नौसना कर्मी वहां से बच कर नहीं निकल सके। हादसे के बाद गायब 18 नौसैनिकों में से 6 नौसैनिकों के शव निकाल लिए गए है। वहीं बाकी नौसैनिकों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+