तमिलनाडु: मिडडे मील में मिली छिपकली, 115 छात्र अस्पताल में भर्ती

मामले की जानकारी होने पर जिले के कलेक्टर डेराज अहमद अस्पताल गये और छात्रों को दी जा रही चिकित्सा का जायजा लिया। बाद में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्होने मिड डे मील मैनेजर और बावर्ची को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही छात्रों में दहशत फैल गयी और छात्रों को बिना समय गंवायें अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि अभी बिहार में मिड डे मील खाने के बाद 22 बच्चों की मौत हो गयी थी। जिसके बाद ऐसी किसी भी घटना को लेकर प्रशासन मुस्तैद है।












Click it and Unblock the Notifications