पाकिस्तान की ओर से रुक-रुक कर हो रही है फायरिंग

पाकिस्तान ने सीमा पर बॉर्डर एक्शन टीमें तैनात कर दी गई है। जो आतंकवादियों के साथ मिलकर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में है। पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी घूसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए कोशिश जारी है। भारतीय सेना 24 घंटे सीमा पर नजरें गड़ाए हुए है।
पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी, बालाकोट व हमीरपुर में रात बारह बजे भारतीय अग्रिम चौकियों को बड़ी तोपों, रॉकेटों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का जवाब दिया। गोलीबारी का सिलसिला रातभर जारी रहा। हलांकि इस गोलाबारी में बारतीय चौकियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। सेना मुस्तैदी ने पाक फायरिंग का जबाव दे रही है। इसी माह भारतीय जवानों को निशाना बना चुकी पाकिस्तान सेना की बॉर्डर एक्शन टीमें कार्रवाई करने का मौका तलाश रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications