बीजेपी ने पीएम से मांगा जबाव, पूछा कैसे मिलेंगी कोलगेट की गायब फाइलें
नयी दिल्ली। कोयला घोटाले से जुड़ी फाइल गायब होने के मामले में बीजेपी ने सक्त तेवर कर लिए है। इस मुद्दे पर सरकार को घरते हुए बीजेपी ने सदन की कार्रवाई बाधित की और इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री से जबाव मांगा।
भारतीय जनता पार्टी ने कोयला ब्लॉक आवंटन फाइलें गुम होने के मामले पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सदन में आकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने सदन की कार्यवाही साढे ग्यारह बजे फिर शुरू होने पर कोयला ब्लॉक आवंटन फाइल गुम होने का मामला उठाया।

सुषमा ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोयला घोटाले मामले में सीबीआई की रिपोर्ट में फेरबदल कराने को लेकर पहले कानून मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा तो अब इस घोटाले की फाइल ही मंत्रालय से गायब हो गई। ऐसे में सरकार कि विश्वसनियता पर सवाल उठाना लाजमी है।
इस मामले में अध्यक्ष मीरा कुमार से आग्रह करते हुए सुषमा ने कहा कि फाइल गायब होने के मामले में प्रधानमंत्री सदन को आकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवंटन से जुडी जो 147 फाइलें गायब हुई हैं। उनसे कांग्रेस का कोई न कोई बडा आदमी शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सदन को आश्वस्त करना चाहिए और यह बताना चाहिए कि गुम हुई फाइलें कैसे वापस आयेंगी।












Click it and Unblock the Notifications