पश्चिम बंगाल बस में बम विस्फोट, 7 लोग घायल

बंगाल-असम सीमा से करीब 8 किलोमीटर दूर जिले के बारोबिसा कस्बे में ये हादसा हुआ। बस असम से भूटान जा रही थी, कि तभी बस के एक होटल के पास रुकने पर ये धमाका हुआ, जिसमें 7 लोग गंबीर रुप से घायल हो गए।
नेशनल लिबरेशन फोर्स ऑफ बंगाली ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। धमाके के बाद बस के पास ये मिली एक चिट्ठी मिली है, जिसमें जिनमें अल्पज्ञात संगठन एनएलएफबी ने कहा है कि असम में बंगालियों की प्रताड़ना और हत्याओं का बदला लेने के लिए यह विस्फोट किया गया है।
शीर्ष पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन के बारे में जवालगी तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दे सके।












Click it and Unblock the Notifications