प्रिंसेस डायना की मौत में ब्रिटिश सेना का हाथ, दुबारा होगी जांच
लंदन। ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत की दुबारा से जांच शुरु की जाएंगी। स्कॉटलैंड यार्ड ने राजकुमारी डायना की मौत से जुड़ी उस सूचना की 'प्रासंगिकता और विश्वसनीयता' की जांच शुरू की है। उनका मानना है कि ब्रिटिश सेना के एक शख्स ने उनकी हत्या की थी।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इस बात पर जोर दिया है कि यह प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना, उनके प्रेमी डोडी फयद और चालक हेनरी पॉल की मौत की नए सिरे से जांच नहीं है बल्कि 31 अगस्त 1997 में एक कार दुर्घटना में हुई डायना के मौत पर दी गई सूचना के आदार पर उसकी छानबीन कर रही है और इसकी प्रासंगिकता व विश्वसनीयता की जांच कर रही है।

दरअसल मामले के एक अहम रहे एक सैनिक के सास-ससुर ने किए हैं। इनका कहना है कि सैनिक ने हमारी बेटी से एक बार कहा था कि सेना की यूनिट ने प्रिंसेज को मरवाने का इंतजाम किया था और इस बात को छिपा लिया गया है।
अगले हफ्ते डायना की 16वीं बरसी है। इससे पहले उनकी मौत के कारमों की दुबारा जांच इस मामले को फिर से तरोताजा कर डायना की याद दिलाती है।












Click it and Unblock the Notifications