भारतीय सौनिकों के हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ: एंटनी

पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में शहीद हुए भारतीय सेना के पांच जवानों पर बोलते हुए एंटनी ने कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान सेना के विशेष दस्ते का हाथ है। एंटनी के मुताबिक पाकिस्तान सेना की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सौनिकों कि निशाना बनाया गया था।
नौसैना की पनडुब्बी हादसा पर बोलते हुए एंटनी ने राज्यसभा में कहा कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि आईएनएस सिंधुरक्षक पनडुब्बी में विस्फोट का कारण वहां रखे गोलाबारूद में आग लगना हो सकता है। विस्फोट की तीव्रता और इसके कारण पनडुब्बी को हुए नुकसान से संकेत मिलता है कि आईएनएस सिंधुरक्षक में मौजूद 18 नौसेना कर्मी जीवित नहीं बचे होंगे ।












Click it and Unblock the Notifications