कोयला घोटला: विपक्ष का सरकार पर हमला

नई दिल्‍ली। कोयला घोटाले से जुड़ी फाइलों के गायब हो जाने के मुद्दे पर भाजपा ने यूपीए सरकार की मंशा पर सवाल उठाये हैं और कहा है कि सरकार को वस्‍तुस्थिति की जानकारी जनता को देनी चाहिए। एक बड़े घोटाले की फाइलें गायब हो जाना बेहद शर्मनाक है। सरकार को बताना चाहिए कि क्‍या हुआ और जो भी है उसके लिए जिम्‍मेदार कौन है? गौरतलब है कि कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा था कि 1993 से 2004 तक की कुछ फाइलें गुम हो गयी हैं, जिसकी जांच मंत्रालय के अपर सचिव की अध्‍यक्षता वाली एक समिति कर रही है।

वहीं भाजपा के वरिष्‍ठ नेता यशवंत सिन्‍हा ने हजारीबाग में कहा कि घोटाले की फाइलें गुम हो जाने की बात बर्दाश्‍त नहीं की जा सकती है, सरकार को मामले की सही जानकारी जनता को देनी चाहिए। मैं इस मसले को सदन में सोमवार को उठाऊंगा। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि कोयला घोटाले मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पर सवाल उठाये गये थे और विपक्ष ने तो पीएम मनमोहन सिंह से भी इस्‍तीफा मांगा था।

Yashwant Sinha

इस मसले से जुड़ी फाइलों के गुम हो जाने पर विपक्ष ने मामले पर जवाब मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+