दिग्विजय पर भाजपा का पलटवार कहा, कांग्रेस का मतलब भूख, भय और भ्रष्टाचार
नयी दिल्ली। बीजेपी के चुनाव प्रचार समिति के प्रभारी नरेन्द्र मोदी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन गए है। कांग्रेस भले ही ये कह रही हो कि मोदी उनके लिए कोई मुद्दा नहीं हैं, लेकिन पार्टी नेताओं की बयानबाजी कुछ और हकीकत बयां कर रही है। लोकसभा चुनाव की तारिखे ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है मोदी पर कांग्रेस के हमले भी तेज होते जा रहे है। जहां मोदी के निशाने पर सत्तारुढ़ गठबंधन सरकार है तो वहीं मोदी के हर निशाने का जबाव देने के लिए कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह भी तैयार बैठे है।
मोदी द्वारा पीएम की आलोचना किए जाने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए उनपर पलटवार किया है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने मोदी को फासीवादी बताया है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के नारे की आलोचना करते हुए कहा कि 'बीजेपी का पहले का नारा था-भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त भारत। अब मोदी का नारा है- कांग्रेस मुक्त भारत।'

दिग्विजय सिंह के बयान के बाद बीजेपी मोदी के बचाव में उतर आई है। बीजेपी जानती है कि अगर कोई उन्हें देश की सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही है। ऐसे में वो मोदी को लेकर किसी भी तरह का रिक्स नहीं उठाना चाहती है। दिग्विजय सिंह के इस हमले का जवाब बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ट्विटर पर दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि जब कांग्रेस शब्द से ही भूख, भ्रष्टाचार और भय को दर्शाया जा सकता है, तो और शब्दों की क्या जरूरत?
दिग्विजय सिंह के बयान की आलोचना और अपने नारे की तारिफ करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारे नारे की सराहना की है। कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस मुक्त भारत मतलब भूख, भ्रष्टाचार, भय, महंगाई, मुद्रास्फीति जनित मंदी और रुपये में गिरावट से आजादी।' कांग्रेस और बीजेपी के बीच ट्वीटर के जरिए बयानबाजी का दौर जारी है। मोदी के बयानों का बचाव कर रही बीजेपी कांग्रेस को आलोचनाओं में घेरने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications