शीला को पछाड़कर केजरीवाल बनें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के सबसे चहेते उम्मीदवार

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारिखी ज्यों- ज्यों नजदीक आ रही है, दिल्ली में सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। दिल्ली की सियासत में इसबार सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाने वाली है। दिल्‍ली में चुनावी जंग में सोशल मीडिया की अहमियत को इसी बात से समझा जा सकता है कि कई विधानसभा क्षेत्रों में फेसबुक यूजर्स उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला कर सकते है। आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में विधानसभा सीटों में फेसबुक यूजर्स की इतनी बड़ी तादाद में हैं कि किसी भी उम्मीदवार की हार और जीत का फैसला कर सकते हैं।

अन्ना के आंदोलन से जन्मे अरविंद केजरीवाल अब दिल्लीवालों की पहली पसंद बनते जा रहे है। समाजसेवा से राजनीति में कदम रखने वाले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की जड़े हिलानी शुरु कर दी है। आम आदमी पार्टी के अरविंद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना चाहते है। ऐसा करने में को कुछ हद तक कामयाब भी हुए है।

Arvind Kejriwal is first choice as CM in Delhi with 80% votes.

दिल्ली न्यूज चैनल आजतक द्वारा करवाए गए सर्वे की माने तो दिल्ली की जनता की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल बनते जा रहे है। आजतक द्वारा कराए गए ऑनलाइन सर्वे के मुताबिक दिल्ली की 80 फीसदी जनता ने आप के अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर पसंद किया है। इस सर्वें में ऑनलाइन पाठकों के सामने एक सवाल रखा, जिसमें हमने पूछा था कि आपकी नजर में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के तौर पर कौन सा उम्‍मीदवार बेहतर साबित हो सकता है?

24 घंटे के इस पोल में 32 हजार से ज्‍यादा लोगों ने वोट किया और लोगों ने अपनी पहली पसंद आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को बताया। केजरीवाल को इस पोल में 80 फीसदी लोगों ने पसंद किया और उन्‍हें 26 हजार से ज्‍यादा वोट मिले। वहीं दूसरे नबंर पर अन्ना की सहयोगी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी रही। उन्हें 15 फीसदी वोट मिलें। बीजेपी की ओर से स्‍मृति ईरानी को 2.3 फीसदी, जबकि वर्तमान मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को मात्र 1.1 फीसदी लोगों ने वोट किया।

दिल्ली में करीब 1 करोड़ 10 लाख वोटर हैं। अभी दिल्ली में 43 लाख से ज्‍यादा फेसबुक यूजर्स हैं और 18 साल से ऊपर के फेसबुक यूजर्स की तादाद करीब 38 लाख हैं, यानी दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने के लिए जितने वोट चाहियें उससे ज्यादा लोग फेसबुक इस्तेमाल कर रहे हैं। इस सर्वे के बाद आप के अरविंद केजरीवाल काफी उत्साहित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+