बिहार में मिड डे मील खाने से 70 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

जहरीला मिड डेमील काने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। फौरन सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जाती है।
दरअसल स्कूल में मिड डे मील के तौर पर बच्चों के बीच पुलाव और दाल परोसी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेशानुसार प्रधानाध्यापक विनय कुमार पासवान और रसोइया रेशमा देवी ने भोजन चखा भी था उसके बाद ही बच्चों के बीच खाना परोसा गया, तभी एक बच्चे की थाली में दाल के साथ कपड़े की एक छोटी सी पोटली भी दिखी।
शिकायत पर शिक्षक ने पोटली खोली तो उसमें से एक टेबलेट निकला। तत्काल बच्चों को भोजन खाने से रोक दिया गया। हालांकि तब तक करीब 70 बच्चों को उल्टी व मितली होने लगी। सभी को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के मुताबिक 3 बच्चों को छोड़ सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। मिड डे मील प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी शशिभूषण राय ने घटना को साजिश बताया। डीएम जितेन्द्र श्रीवास्तव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications