आजादी के जश्न में नेताओं की बेशर्मी, तिरंगा फहराने को लेकर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी

Congress, BJP netas fight over hoisting the tricolour in Mussoorie.
देहरादून। 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के जश्म में डूबा था। तिरंगे की चमक आसमान की उंचाईयों को चूम रही थी, तो वहीं उत्तराखंड के हिल स्टेशन मसूरी में झंडा फहराने को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए। तिरंगा फहराने को लेकर दोनों नेताओं में हाथापाई शुरु हो गई।

दरअसल दोनों नेताओं के बीच तिरंगा फहराने को लेकर झड़प शुरू हो गई। इलाके के बीजेपी विधायक गणेश जोशी शहर के गांधी चौक पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी मसूरी नगर निगम के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ला और उनके समर्थक वहां पहुंच गए और झंडा फहराने के लिए विधायक से तू-तू-मैं-मैं करने लगे। अपनी अहमियत को बढ़ाने के लिए दोनों नेता आम लोगों के सामने ही लड़ने लगे। दोनों के बीच तिरंगा पहराने को लेकर होड़ लग गई थी।

तिरंगे के पास दोनों एक-दूसरे से रस्सी छीनने का प्रयास करने लगे। एक-दूसरे से उलझ पड़े। सरेआम अपने नेताओं को भेड़-बकरियों की तरह उलझता देखर लोग सन्न रह गए।, लेकिन इस इस घटना के बाद एक बात तो सब को दिख गई कि हमारे नेताओं के मन में तिरंगे को लेकर कितना सम्मान है। दोनों नेता तिरंगे की रस्सी को लेकर घंटों तक हाथापाई करते रहे। दोनों को लड़ता देखकर भीड़ में मौजूद लोगों ने सुझाव दिया कि उन्हें साथ-साथ झंडा फहराना चाहिए और लड़ाई बंद करनी चाहिए लेकिन कांग्रेस और बीजेपी नेताओं को तो अपने आन की पड़ी थी, सो उन्होंने जनता की राय तक को अनसुना कर दिया। जब काफी देर तक विवाद खत्म नहीं हुआ तो आयोजक भीड़ में से एक बच्ची को मंच पर लाए, जिसने झंडा फहराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+