अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची की लंदन में मौत

दाऊद का करीबी इकबाद मिर्ची लदंन में उसका कारोबार देखता था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल की बीमारी से ग्रसित मिर्ची पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। इसी दौरान तबीयत काफी बिगड़ जाने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।
मिर्ची के नाम से मशहूर इकबाल का असली नाम इकबाल मेनन था। उसके नाम के आगे मिर्ची इसलिए जुड़ा क्योंकि मुंबई के नल बाजार में उसकी मसालों की दुकान थी। 1980 में वह ड्रग तस्करी के धंधे में आया था, लेकिन 1993 में मुंबई धमाकों के बाद वो भारत से फरार हो गया। उसपर दाऊद को दुबई भागने में मदद करने के अलावा मुंबई में पत्रकार जेडे मर्डर केस से जुड़े होने का भी आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications