'भारतीय नौसेना की प्रमुख समुद्री क्षमता नष्ट'

डाबोलिम। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश ने बुधवार को कहा कि आईएनएस सिंधुरक्षक में विस्फोट के बाद उसके डूबने के साथ ही संभवत: नौसेना की कुछ प्रमुख क्षमता नष्ट हो गई। लेकिन ऐसा नहीं है कि इससे उबरा नहीं जा सकता।

वर्ष 2006 में नौसेना प्रमुख पद से अवकाश ग्रहण कर चुके प्रकाश ने कहा कि अभ्यास और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जानी चाहिए, जिससे सुनिश्चित हो सके कि ऐसी दुर्घटना भविष्य में न हो।

Sindhurakshak

प्रकाश (69 वर्ष) ने यह भी कहा कि दुर्घटना के कारणों के बारे में अटकलबाजी करने में सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। प्रकाश ने कहा, "इस पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। किसी को नहीं पता कि अब तक क्या हुआ। एक जांच के पूरा होने के बाद ही हमें जानकारी होगी। तब तक अटकलबाजी से बचना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+