चीन में 'निर्वस्त्र विवाह' को मिल रही है सबकी मंजूरी : सर्वे

इस विवाह को तेजी से लोकप्रियता मिल रही है। चीन के समाचार पत्र 'चीन डेली' के अनुसार चीन की एक मीडिया कंपनी 'टचमीडिया' द्वारा चीन के वैलेंटाइटन दिवस यानी कि 13 अगस्त पर चीन के पांच बड़े शहरों में 15.9 लाख टैक्सी यात्रियों पर यह सर्वे किया गया।
जिस सर्वे में चीन की राजधानी बीजिंग समेत शंघाई और क्वांगचो को भी शामिल किया गया था। सर्वे टीम ने लोगों से निर्वस्त्र विवाह के लिए सवाल पूछे। सर्वे के नतीजों के अनुसार बिना घर और कार के विवाह के पक्ष में 45 प्रतिशत लोगों ने सहमति व्यक्त की। लेकिन चीन में 30 प्रतिशत से भी कम लोग दहेज के बिना विवाह करते हैं।
इस सर्वे में शामिल 70 प्रतिशत लोगों ने इस बात को भी माना कि वो विवाह के बाद अपने वेतन को अपने साथी के साथ बांटने के लिए राजी हैं। ये आंकड़ा बेहद रोचक है। बिना दहेज की शादी का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। लोगों के बीच दहेज को लेकर मानसिकता में बदलाव आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications