खाद्य सुरक्षा बिल पर आज लोकसभा को संबोधित करेंगी सोनिया
नई दिल्ली। यूपीए की सत्ता में वापसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा खाद्य सुरक्षा बिल पर आज लोकसभा में चर्चा होने की संभावना है। इस मुद्दे पर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी आज सदन को संबोधित कर सकती है। इस पर खाद्य मंत्री के वी थामस ने उम्मीद जताई है कि सभी पार्टियां इसका समर्थन करेंगी।
वहीं कल लोकसभा में विपक्ष द्वारा सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा मुद्दे पर हंगामा किये जाने पर कार्यवाई स्थगित कर दी गई थी। इस मुद्दे पर यूपीए बैकफुट पर है। गौर हो कि राबर्ट वाड्रा डीएलएफ डील में लाभ के लिए अनियमितताएं बरती गयीं थी। जिसकी रिपोर्ट अशोक खेमका ने हरियाणा सरकार को सौंप दी थी। अभी भी इस मामले पर सरकार ने कुछ भी नहीं किया हैं।

वहीं खाद्य सुरक्षा बिल के संबंध में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस पर आपत्ति दर्ज करवायी थी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने भी इस बिल को किसान विरोधी बताया था। जबकि बसपा और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने बिल का समर्थन किया। वामदलों ने बिल में कुछ परिवर्तन किये जाने की मांग की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह भी इसके खिलाफ ही वोट करेंगे। वोटिंग अगले सप्ताह हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications