सोशल मीडिया : मोदी अव्वल, पीछे उथल-पुथल!
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर पसंदीदा व्यक्तित्व बने हुए हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 में भारी विजय के बाद मोदी लगातार सोशल मीडिया में नंबर वन बने हुए हैं। हालाँकि उनके पीछे चलने वालों के क्रम में उथल-पुथल मची हुई है।
ब्लॉगवर्क्स की ओर से कराए गए सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया। सर्वे के मुताबिक नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया में न केवल सबसे आगे हैं, बल्कि उनके पीछे जो लोग हैं, उनसे भी वे कोसों आगे चल रहे हैं। इस सर्वे में दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं, जिनका जिक्र लोग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा कर रहे हैं।
आइए तसवीरों के साथ जानें पॉजिशन :

नरेन्द्र मोदी सबसे आगे
ब्लॉगवर्क्स की ओर से कराए गए सर्वेक्षण के जून 2013 के निष्कर्षों के अनुसार भाजपा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सोशल मीडिया में सबसे आगे बने हुए हैं। हालाँकि उनके बाद के क्रमों में भारी उथल-पुथल मची हुई है, परंतु वे सभी मोदी से कोसों पीछे हैं।

आडवाणी ने राहुल को पछाड़ा
सर्वेक्षण के मुताबिक जून में मोदी शीर्ष स्थान पर रहे, जबकि आडवाणी मई की अपनी पांचवी पॉजिशन से उठ कर दूसरे स्थान पर आ गए, जबकि राहुल गांधी मई की अपनी दूसरी पॉजिशन से गिर कर तीसरे स्थान पर आ गए।

नितिश टॉप 5 में शामिल
जून 2013 के सर्वेक्षण की विशेषता यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टॉप 5 में शामिल हो गए हैं। जनवरी से कराए जा रहे सर्वेक्षण में नितिश अब तक शीर्ष पांच में स्थान नहीं बना पाए थे, लेकिन वह जून 2013 में राहुल के बाद चौथे स्थान पर आ गए हैं। पिछले पांच महीने में पहला ऐसा मौका है, जब नीतीश ने शीर्ष पांच में स्थान बनाया है।

नितिश के कारण पिछड़ीं सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नितिश कुमार की पॉजिशन में सुधार के चलते पाँचवें स्थान पर आ गई हैं। मई में वे चौथे स्थान पर थीं।

मनमोहन सिंह पिछड़े
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शीर्ष पांच से निकल कर छठे स्थान पर आ गए हैं।

केजरीवाल की भी बुरी हालत
आम आदमी पार्टी (एएपी) के नेता अरविंद केजरीवाल जनवरी-अप्रैल में पांचवें, मई में छठे और जून में एक पायदान खिसक कर सातवें स्थान पर आ गए हैं।

दिग्गी सबसे नीचे
'ब्लॉगवर्क्स ' के पहले संस्करण में जनवरी से अप्रैल महीने के परिणाम प्रकाशित किए गए थे। इसके बाद मई में दूसरा और जून में तीसरा संस्करण प्रकाशित हुआ है। इस सूची में बड़बोले दिग्विजय सिंह सबसे नीचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications