हिंदुस्तान से जुड़े 40 रोचक तथ्य
Recommended Video

देश बदल रहा है, प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही परिवर्तन की लहर भी दौड़ चुकी है। ऐसे में तमाम लोग सिर्फ सिस्टम को गालियां देना पसंद करते हैं। यूं कहिये कि जब बात जब देश की आती है, तो अधिकांश लोगों की सोच नकारात्मक होती है।
तमाम ऐसे हैं, जो घर, दुकान पर बैठे-बैठे या सड़क किनारे पान या चाय की दुकान पर खड़े होकर देश के सिस्टम को गालियां देते हैं। सच पूछिए तो गालियां देने से कुछ नहीं होने वाला। एक सकारात्मक सोच विकसित करनी ही होगी, क्योंकि तभी आप देश की तरक्की में हाथ बंटा पायेंगे।
पढ़ें- दुनिया भर के रोचक तथ्य
यह सकारात्मक सोच आयेगी अपने देश के इतिहास के पन्ने पलटने से। काले अध्यायों के साथ तमाम ऐसे अध्याय भी हैं, जो देश का गौरव बने। जिन पर हम गर्व कर सकते हैं। देश के लिये एक सकारात्मक सोच विकसित करने के लिये ही हम आपके सामने रख रहे हैं देश के बारे में 40 तथ्य, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। या हो सकता है ये तथ्य जानने के बाद आपके होश उड़ जायें।
हिन्दुस्तान से जुड़े 40 रोचक तथ्य पढ़ें स्लाइडर में-

'इंडिया' नाम की उत्पत्ति
'इंडिया' नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।

नाम:
अधिकारिक संस्कृत नाम हिंदुस्तान का 'भारत गणराज्य' है। जिसे आज लोग केवल 'भारत' ही कहते हैं।

कितना बड़ा है भारत
भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है।

भारत में करोड़ो करोड़पति
भारत में करोड़ो करोड़पति हैं लेकिन भारत में अमीर-गरीब के बीच में काफी अंतर है जिसके कारण यहां गरीबी ज्यादा है।

कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं
भाषा: भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है
भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत विश्व का 24वां देश हैं जहां सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत में 22 राज्य हैं जहां हिंदी और अंग्रेजी मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

विश्वविद्यालय
700 ईसा पूर्व में भारत का पहला विश्वविद्यालय तक्षिला खुला था जिसमें से पढ़े हुए हजारों छात्रों ने विश्व के कोने-कोने में देश की खुशबू फैलायी।

सबसे बड़ी डाक व्यवस्था
विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।

वाराणसी
देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।

आगरा का ताजमहल
आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।

सबसे बड़ी रोड नेटवर्क
विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भारत के ही पास है जो कि 1.9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।

शतरंज
शतरंज जिसे के Chess कहते हैं उसका अविष्कार भारत में ही हुआ था।इसे 'चतुरंग संस्कृत' के नाम से जाना जाता था जिसका अर्थ होता है 'एक सेना के चार सदस्य'।

हीरा
हीरा: साल 1986 तक भारत अकेला विश्व का देश था जहां अधिकारिक रूप से हीरा पाया जाता था।

निर्यात
हजारों सालों से भारत कपड़े को निर्यात कर रहा है इसके अलावा स्टील, कृषि वस्तुओं, और इस तरह की तकनीक या चिकित्सा से जु़ड़ी चीजों को भी वह निर्यात करता है।

आयु वर्ग
भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग 25 साल से छोटे हैं तो वहीं 65 प्रतिशत लोग 35 साल से छोटे हैं। भारत में दूसरे देशों की अपेक्षा लोग जल्द ही जवान होते हैं।

सबसे पुरानी सभ्यता
भारत की सभ्यता विश्व में सबसे पुरानी है, यहां तक की विश्व के कई प्राचीनम स्थान और इमारतें भारत में हैं। भारत के प्राचीन साम्राज्य मिश्र और मेसोपोटामिया से भी पहले के हैं।

सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री
विश्व की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री भारत में हैं। ज्यादा फिल्में बॉलीवुड में बनती हैं, देश के अन्य कई स्टूडियों में भी फिल्मों का निर्माण होता है।

पवित्र कृतियां
500 से 2000 तक के वैदिक शास्त्रों का लेखन पंजाब क्षेत्र में किया गया।

जीरो का निर्माण
गणित में सर्वाधिक महत्वपूर्ण नंबर 'जीरो' की अवधारणा भारत ने ही दुनिया को दी।

सबसे बड़ा मॉन्टेसरी स्कूल
भारत में ही विश्व का सबसे बड़ा मॉन्टेसरी स्कूल है। वो है लखनऊ का सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जिसमें विद्यार्थियों की संख्या लगभग 26000 है।

केले का सर्वाधिक निर्यात
विश्व में केले का सर्वाधिक निर्यात भारत ही करता है। दूसरे स्थान पर ब्राजील है।

दूध का उत्पादन
भारत में विश्व का सर्वाधिक उत्पादन किया जाता है।

लाल रंग शुभ
भारत में लाल रंग को शुभ माना जाता है, विवाह और अलग अलग अवसरों पर इसी रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

शाकाहार:
भारत में शाकाहारियों की संख्या विश्व में सर्वाधिक हैं।

सर्वाधिक पर्वत श्रंखलाएं
भारत के हिमालय स्थित है। इसके अलावा यहां पर पर्वत श्रंखलाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं जो कि 23, 600 फीट तक ऊंची हैं।

सबसे ज्यादा श्रद्धालु
तिरूपति स्थित विष्णु मंदिर दुनिया का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु आते हैं। यहां वेटिकन और मक्का से भी श्रद्धालु आते हैं।

सबसे पहला मकबरा
दुनिया में शायद कुछ लोगों को पता होगा कि दुनिया में सबसे पहला मकबरा भारत में ही बनाया गया था। यहां कब्र शाहजंहा ने हुमायूं के लिये बनाया गया था हालांकि उसके बाद उनकी पत्नी और अन्य मुगल खानदान के लोगों को भी यहीं दफनाया गया।

धार्मिक संग्रह
हर 12 साल के बाद इलाहाबाद में कुंभ मेला का आयोजन होता है। कुंभ मेला दुनिया में एक मात्र ऐसा मेला है जहां धर्म के नाम पर सबसे ज्यादा लोगों आते हैं।

बृहादेश्वर मंदिर
बृहादेश्वर मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है जहां शिव भगवान की सवारी नंदी की सबसे बड़ी मूर्ति है। उसकी उंचाई जो 13 फिट की जगह में बनी हुई है। इस मंदिर का निर्माण कई हजार साल पहले हुआ था।

सबसे ऊंचा मैदान
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश में है। ये स्टेडियम समुद्र तल से 24 हजार मीटर उपर बना है।

सबसे बड़ा लोकतंत्र
दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत में है। भारत में सबसे ज्यादा मतदाता है और चुनाव में होने वाले खर्चों के मामले में भी भारत सबसे आगे है।

सोना खरीदने में भारत सबसे आगे
दुनिया में सोना खरीदने के मामले में भारत सबसे आगे है। सोने को भारत की संस्कृति का सबसे अहम भाग माना जाता है चाहें वो उपहार के तौर पर हो या फिर किसी शादी समारोह में प्रयोग में लाया जाना हो।

विभिन्न विचारधारा
भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जहां अलग-अलग धर्मां के लोग एक साथ रहते हैं। हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म इन सबका जन्म भारत में ही हुआ था।

हिंदू:
भारत में हिंदू धर्म के लोग ज्यादा है। सबसे ज्यादा त्योहार और छुट्ठियां भारत में ही मनाए जाते हैं।

भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद
दुनिया में किसी भी देश की तुलना में भारत में सबसे ज्यादा मस्जिद हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम आबादी में भारत दुनिया का दूसरा बड़ा देश है।

भारत में ही उत्पन्न हुआ
सांप और सीढ़ी का यह अनोखा खेल भी हमारे भारत में ही उत्पन्न हुआ था। इसके खेल के पीछे भलाई और दुराचार कि शिक्षा छुपी हुई है।

लूडो
भारत में पचीसी का जन्म 6 वीं शताब्दी में हुआ था। आप को यह जान कर हैरानी होगी कि इस खेल के चित्र के सबूत अजंता की गुफाओं में आज भी मौजूद हैं। यह खेल भारत के मुगल सम्राटों द्वारा बहुत पसंद किया जाता था।

गणित
ट्रिगनोमेट्री, कैल्क्यलस और बीजगणित के लिये भारतीयों ने उल्लेखनीय योगदान दिया है। भारत में ही 100 ईसा पूर्व में दशमलव प्रणाली का आविष्कार किया गया था।

चिकित्सा प्रगति
भारत में लगभग 2,600 साल पहले सुश्रुत द्वारा सर्जरी की जाती थी। इन्होनें आयुर्वेद विकसित की है और कई जटिल सर्जरी और ऑपरेशन का रिकॉर्ड बनाया है।

बड़े व्यापार
विनोद खोसला, को-फाउंडर सन माइक्रोसिस्टम्स और राजीव गुप्ता हेवलेट-पैकर्ड के जीएम हैं। कई ऐसी कंपनियां हैं जिनकी स्थापना या फिर वे खुद ही भारतीयों दृारा चलाई जा रही हैं।

दुनिया के अजब-गजब तथ्य
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications