तुझे मैं इतना बदसूरत बना दूंगी कि मुझे छोड़कर नहीं जाएगा और फेंक दिया तेजाब

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। तुम मुझे चाहो या ना चाहो कोई बात नहीं, किसी और को चाहोगे तो मुश्‍किल होगी। जी हां दिल्‍ली के एक व्‍यक्ति को इस मामले में इतनी मुश्किल हो गई कि उसकी जिंदगी तबाह हो गई। पत्‍नी को शक था कि उसका पति उसके साथ बेवफाई कर सकता है इसलिये उसने पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसकी छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराध में महिला के घर वालों ने भी उसका साथ दिया। दोनों की शादी को मात्र 3 माह हुए थे।

पत्‍नी द्वारा पति के चेहरे पर तेजाबी हमले की ये सनसनीखेज वारदात राजधानी दिल्‍ली के गोकुलपुरी इलाके में हुई। 22 वर्षीय नसीरुद्दीन की शादी 3 माह पूर्व ही रबीना से हुई थी। रविवार को नसीरुद्दीन अपने सुसराल गया था। पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक नसीरुद्दीन और रबीना में झगड़ा हुआ। चुकि नसीरुद्दीन अपने सुसराल में था इसलिये रबीना के घर वाले नसीरुद्दीन पर हावी हो गये और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया गया। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर रबीना और उसकी छोटी बहन 22 वर्षीय चंदो को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा रबीना के परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Husband fighting for life after acid attack by wife.
ये तो वो बात है जो पुलिस ने अपनी डायरी में बतौर घटनाक्रम दर्ज किया है। मगर घटना के पीछे की जो कहानी है वो इससे कहीं अलग और काफी डरावनी है। अस्‍पताल में भर्ती नसीरुद्दीन ने बताया कि मेरी पत्‍नी ने मेरे साथ कैदियों से भी बुरा सलूक किया। अपने परिजनों के साथ मिलकर मेरी बेरहमी से पिटाई की और फिर मुझे कमरे में बंद कर दिया। उसने कहा कि मैं तेरा ऐसा हाल करूंगी कि कोई लड़की तेरी ओर नजर उठाकर भी नही देखेगी। इसके बाद तू मुझे छोड़कर कभी नहीं जायेगा क्‍योंकि मैं नहीं चाहती कि पहले पति की तरह तू भी मुझे छोड़कर चला जाए।

नसीरुद्दीन ने बताया कि पत्‍नी रुबीना ने तेजाब से उसके दोनों गाल जला दिये। रुबीना ने उसे तेजाब पिलाने की कोशिश भी की। तेजाब से जलाने की कोशिश के दौरान रूबीना ने उससे कहा था- 'मैं जिद की बहुत पक्की हूं, अगर मैंने ठान लिया कि तुम्हारे चेहरे को बदसूरत बनाना है, तो इस काम को अंजाम देकर ही रहूंगी।' यहां तक कि वह बीवी और उसके परिवारवालों के पैरों में गिरकर दया की भीख मांगता रहा, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। नसरुद्दीन ने बताया, 'रूबीना ने अपने भाई सद्दाम से गंधक वाला तेजाब मंगाकर मेरे दोनों गाल जला दिए। उसने कहा था कि मैं सिर्फ तेरे दोनों गाल जलाना चाहती हूं, अगर हिला-डुला तो तेरा बाकी शरीर भी जल जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि रुबीना का पहले पति से तलाक हो चुका है। उसे पहले पति से करीब 5 साल का बच्‍चा है। तलाक के कुछ ही दिन बाद दोनों का निकाह हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+