मोदी को आया गुस्सा, कहा आरजेडी के नक्शे कदम पर चल रही है नीतीश सरकार

पटना। बिहार में बीजेपी और जेडीयू का संबंध खत्म हो गया है। 17 साल के दोस्त दुश्मन बन गए है। जो पहले एक दूसरे की गलतियों को छुपाने की काम करते थे, वहीं एक-दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे है। बिहार में पिछले दो महीनों से हो रहे हादसों के बाद नीतीश कुमार ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इन घटानाओं के लिए विरोधी पार्टियां जिम्मेदार है।

वहीं नीतीश के इस आरोप के बाद बीजेपी ने इसे निराधार बताते हुए दावा किया कि वर्तमान सरकार के न्याय के साथ विकास और सुशासन के दावे की हवा निकल गयी है। बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार तो लताड़ते हुए कहा कि नीतीश सरकार के विकास और सुशासन के दावे की हवा निकल गयी है। मोदी ने कहा कि नीतीश सरकार अब केवल बात करने वाली संवेदनहीन सरकार है।

sushil kumar modi

मोदी ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की प्रशासन व्यवस्था आरजेडी के शासनकाल की तरह होती जा रही है। जिस तरह आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के समय में बिहार की हालत थी ठीक वैसी ही अब होती जा रही है। मोदी ने कहा कि नीतीश सरकार आरजेडी के नक्शे कदम पर चल रही है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश की कमजोर सरकार हर बात के लिए विपक्ष को जिम्मेवार ठहरा रही है। मोदी ने कहा कि सारे घटनाक्रम में अगर किसी को नोटिस दी जानी चाहिए तो मुख्यमंत्री को नोटिस दी जानी चाहिए। बिहार की हालात पर दुख जताते हुए मोदी ने कहा कि बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा और उनसे आग्रह करेगा कि वे इसके लिए सरकार पर दबाव बनाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+