आतंकी हमले के मद्देनजर यूपी में अलर्ट, नेपाल के रास्ते घुस सकते हैं आतंकवादी
लखनऊ। नेपाल सीमा से आतंकवादियों के एक संगठन द्वारा देश में घुसपैठ की खुफिया विभाग द्वारा दी गई चेतावनी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जानकारी के बाद अयोध्या, मथुरा, वाराणसी और दूसरे संवेदनशीन स्थानों पर कमांडो तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में सुरक्षा चौकस कर दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) आरके विश्वकर्मा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि आतंकवादी हिमालय की तराई की तरफ से घुसपैठ न कर पाएं। उन्होंने कहा, "सीमा पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है। आने-जाने वाले हर वाहन की निगरानी और जांच की जा रही है। हम अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लाल किले के चारों ओर दिल्ली पुलिस और कमांडो के अलावा सफेद पोशाक में सुरक्षा अधिकारी और छिपकर गोलीबारी करने वाले सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। सुरक्षा बलों की कम से कम 80 टुकड़ियां (लगभग 6,000 पुलिसकर्मी) लाल किला और इसके आसपास के इलाके में तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस के साथ छिपकर गोलीबारी करने वाले सुरक्षाकर्मी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों के अंतर्गत लाल किले की सुरक्षा करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications