दुर्गा के निलंबन के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, 16 को SC में सुनवाई

durga shakti nagpal
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के गलत निलंबन के विरोध में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेता संदीप शास्त्री के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर आवास विकास कालोनी के पास एकत्रित हुए। वहां जमा हुए भाजपाईयों यूपी सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पीएन शर्मा पार्क पर पहुंचे और सरकार का पुतला फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व संदीप चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और माफियाओं के इशारे पर शासन का संचालन किया जा रहा है। ईमानदार आईएएस दुर्गा नागपाल का निलंबन सरकार की इसी नीति का उदाहरण है। यूपी की अखिलेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार तानाशाह हो गई है। उसे सिर्फ अपने फायदे की सूध है।

यूपी में ईमानजार अफसरों को कुचला जा रहा है ताकि सरकार अपने गलत कामों को छुपा सके। गौरतलब है कि नोए़डा की एसडीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप पर अपने पद से निलंबित कर दिया गया है। इस निलंबन के खिलाफ दुर्गा शक्ति का ये मामला अब कोर्ट के सामने है। दरअसल दुर्गा शक्ति के निलंबन पर यूपी में सियासी बवाल शुरु हो गया है। इस निलंबन ने अखिलेश सरकार के विश्वनियता पर सवाल खड़ा कर दिया है। ऐसे में ना तो अखिलेश सरकार इस निलंबन को वापस लेने के मूड में और ना ही आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल पीछे हटने को तैयार है। इस मामले की सुनवाी अब सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। जहां इसकी अगली सुनवाई 16 अगस्त को होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+