सीरिया में 3,000 परिवार विस्थापित : संयुक्त राष्ट्र

वैसे सीरियाई सरकार ने तीन शरण स्थल बनाए हैं। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक 80 प्रतिशत विस्थापित लोग लताकिया में अपने रिश्तेदारों और उनकी देखभाल करने वाले समुदायों के साथ ठहरे हैं। एडुआडरे ने बताया, "संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और मानवतावादी सहयोगी, सहायता प्रदान करने के लिए सीरियन अरब रेड क्रिसेंट के साथ काम कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सीरियाई फौज और सशस्त्र विद्रोहियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। विद्रोहियों ने सीरियाई शहर लताकिया के तीन गांवों पर हमला किया था जिसमें कई लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications