आंतकियों की घिनौनी करतूत, नमाज पढ़ते 44 लोगों को गोलियों से भूना

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने एक मस्जिद में नमाज अदा करते वक्त कम से कम 44 लोगों को गोलियों से भून दिया। सभी लोग उसी वक्त मर गए । सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक रविवार को नाइजीरिया के अशांत शहर मैदुगुरी में मस्जिद में नमाज अदा करते हुए लोगों पर गोलियां बरसाने वाले ये उग्रवादी कट्टरपंथी सम्प्रदाय बोको हरम से संबंधित माने जा रहे हैं।
फिलहाल बोको हरम ने इस घटना की आधिकारिक जिममेदारी नहीं ली है, लेकिन इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशद का माहौल है।मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए इस हादसे में प्रहरी समूह के कुछ लोगों ने आंतकवादियों पर बी जबावीव फायरिंग की, जिसमें कुछ आंतकवादी भी मारे गए।












Click it and Unblock the Notifications