वाड्रा खोल दें बिजनेस स्‍कूल और चिदंबरम को पढाएं लॉस और प्रॉफिट: सिन्‍हा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को मांग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के हरियाणा में कथित भूमि सौदों की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराई जाए। भाजपा के नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले पर कड़ा कदम उठाना चाहिए क्योंकि जमीन का घोटाला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हुआ है। आयकर विभाग को भी इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।

सिन्हा ने कहा कि यह केवल हरियाणा में नहीं है, पूरे एनसीआर और कांग्रेस शासित सभी प्रदेशों में वाड्रा सरकार और प्रशासन के सहयोग से जमीन हड़पने में लिप्त हैं। जब अशोक खेमका ने इसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश की, हम सभी ने देखा कि उनका क्या हुआ। खेमका ने हरियाणा में एक भूमि लाइसेंस घोटाले और गुड़गांव में भूमि सौदों में वाड्रा द्वारा गलत दस्तावेजों का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

Robert Vadra land deal rocks Parliament
सिन्हा ने दावा किया कि वाड्रा का व्यापार का एक अनोखा तरीका है जिसमें शून्य निवेश और अधिकतम मुनाफ मिलता है। उन्होंने कहा कि वाड्रा को एक प्रबंधन स्कूल खोलना चाहिए और वित्त मंत्री पी चिदंबरम को वहां सीखना चाहिए कि बिना किसी निवेश के भारत के घाटे को कैसे कम किया जाए। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी संसद के दोनों सदनों में निरंतर इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+