सबसे पहले ओबामा ने नहीं मोदी ने ही कहा था 'यस वी कैन'
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में की गई अपनी राजनीतिक रैली में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'यस वी कैन, यस वी विल डू' का नारा दोहराया। जिसके बारे में मोदी पर आरोप लगाये गये मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चुनावी कैंपेन के दौरान दिये गये नारे की नकल की, लेकिन मोदी के समर्थकों ने एक वीडियों जारी किया है जिसमें मोदी ने 2004 के 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' में ऐसा ही एक नारा दिया था। जिसमें उन्होनें कहा था ' गुजरात कैन एंड गुजरातीस विल' (गुजरात ऐसा कर सकता है, गुजराती ऐसा करके रहेंगे) इस दौरान मंच पर उनके साथ अटल बिहारी वाजपेयी भी मौजूद थे।
कई राजनीतिक विश्लेषकों ने हजारों समर्थकों को 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना' दिखाने के लिए मोदी द्वारा प्रयोग किये गये इस नारे पर उनकी निंदा की।

सूत्रों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने कैरोलिना में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि ' हम अमेरिकी राजनीति को बदलेंगे और अश्वेतों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त कर देंगें। ऐसा हम कर सकते हैं, ऐसे बदलाव हम ला सकते हैं (यस वी कैन, यस वी कैन चेंज)। हां, हम राष्ट्र को और अपने भविष्य को बदल सकते हैं। हम अपने राष्ट्र में बदलाव की नई बयार लायेंगे। हम यही संदेश आयोवा से न्यूहैंपशायर और नेवादा के रेगिस्तान से दक्षिणी कैरोलिना कोस्ट तक ले जायेंगे क्योंकि हम सभी एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications