छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, 3 जवान शहीद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में कोबरा एक्शन फोर्स (सीएएफ) के तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में दो कांस्टेबल और एक हेड-कांस्टेबल शामिल हैं। घटना कौशलनार के झाराघाटी की बताई जा रही हैं। घटना की पुष्टि नारायणपुर पुलिस अधीक्षक अमित कांबले ने की है। यह हमला तब हुआ जब पुलिस दल खोजबीन के लिए गया हुआ था।
झाराघाटी इलाके में घात लगाकर बैठे बड़ी संख्या में नक्सलियों ने मंगलवार दोपहर बारह बजे के आसपास इस दल पर हमला बोल दिया! पुलिस ने जवाबी में फायरिंग की तब नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए। तीनों शहीद जवानों के शवों को हेलीकॉप्टर से नारायणपुर लाया गया है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में माओवादियों के हमले हाल के दौर में बढ़े हैं। हालांकि उन्होंने बिहार और झारखंड में भी कुछ घटनाओं को अंजाम दिया है। वहीं अभी कुछ समय पहले नक्सलियों ने कांग्रेस रैली में भी हमला बोल दिया था जिसमें कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications