बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, 3 दिन में 7 बार किया सीजफायर का उल्लंघन
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही फायरिंग ने अपनी सारी हदें पार कर दी है। पिछले 3 दिनों में पाकिस्तान की ओर से 7 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। लगातार हो रही फायरिंग के बाद रक्षा मंत्री ने भी सेना को प्रतिक्रिया देने की पूरी छूट दे दी है। पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। पाक सेना ने 3 बार भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। बीते 3 दिनों में सात बार पाकिस्तान सीजफायर को धता बता चुका है।
पाकिस्तान की ओर से बढ़ रही फैयरिंग के बाद सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी गई है। वहीं पाकिस्तान की ओर से भी एलओसी के सेना की 4 नई यूनिटों को तैनात कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ के मेंढर में भारी मशीनगन से फायरिंग की गई। रिहाशियी इलाकों में में भी पाकिस्तान की सेना ने फायरिंग की । ये तीसरा मौका था जब पाकिस्तानी की ओर से सीमा पर फायरिंग की गई है।

इससे पहले पुंछ के ही दुर्गा बटालियन इलाके और सांबा जिले में भी मोर्टार, रॉकेट और दूसरे छोटे हथियारों से भारी फायरिंग की गई। पुंछ के देगवार, मनकोट और दुर्गा बटालियन की कुल 11 पोस्ट पर भारी फायरिंग की गई। लगातार हो रही इस तरह की फायरिंग के बाद घाटी के लोग डरे हुए है। लोग अपने घरों ने निकल कर सड़कों पर इक्ट्ठा हो रहे है। सीमा पार पाकिस्तान फौज की बढ़ती हलचल को देखते हुए भारतीय सेना भी मोर्चे पर तैयार हो गई है।
जबावी कार्रवाई के लिए सेना ने भी कमर कस ली है। भारतीय रक्षा मंत्री ने साफ किया कि भारतीय सेना कोई भी कदम उठाने में सक्षम है। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए एके एंटनी ने कहा कि पाकिस्तान की ये हरकत चिंता जनक है , लेकिन हमारे सैनिक जबावी कार्रवाई के लिए पूरी तरह सक्षम है। वहीं पाकिस्तान के सियालकोट में कई गांवों के अंदर सेना ने अपने कैंप बना लिए हैं और सीमा से लगे पोस्टों पर घोड़ों के जरिए लंबी दूरी के हथियार पहुंचाने भी शुरू कर दिए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के मन में क्या चल रहा है ये जानना बहुत जरुरी है कि आखिर पाकिस्तान चाहता क्या है?












Click it and Unblock the Notifications