मूंगफली खाने से दो साल के बच्चे को पड़ा हार्ट अटैक

शुरूआती जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि मूंगफली का दाना बच्चे की श्वास नली में फंस जाने के कारण उसे हार्ट अटैक का दौरा पड़ा। बच्चे को डॉक्टरों की देखरेख में वेंटीलेटर पर रखा गया। डाक्टर अश्विनी कुमार मेहता ने बताया कि स्कैन करने पर पता चला कि मूंगफली के दाने बच्चे की श्वासनली में फंस जाने से दोनों फेफड़ों में आक्सीजन का संचार नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण मस्तष्कि में आक्सीजन की सप्लाई कम हो गयी। इसे 'हाईपोक्सिया' कहते हैं। जिसके कारण हार्ट अटैक पड़ा।
बालरोग विशेषज्ञ उदय नदकरनी ने बताया समस्या के पता चलने के बाद 'ब्रानचास्कॉपी' द्वारा मुंगफली के टुकड़े निकाल दिये गये, जिसके बाद बच्चा आसानी से सांस ले रहा है। नदकरनी ने बताया कि इससे अभिभावकों को सीखना होगा कि बच्चे को ऐसी चीजें खाने में न दें जिसे वह चबा न सकें, खासकर ऐसे समय में उनके दांत निकलना शुरू हुए हों, क्योंकि बच्चे शुरू में दिये गये पदार्थों को निगलने की कोशिश करते हैं।
कृष्णा के पिता सत्यदेव यादव एक प्राइवेट मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी हैं वहीं मां गुड्उीदेवी हाउसवाईफ हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अब बच्चे को कोई भी समस्या नहीं हैं, वह पूरी तरह स्वस्थ है।












Click it and Unblock the Notifications